पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 दिनों से हड़ताल पर हैं बसंतपुर के ठेका मजदूर

12 दिनों से हड़ताल पर हैं बसंतपुर के ठेका मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड़ | सीसीएलकेदला बसंतपुर वाशरी परियोजना में कार्य कर रहे ठेका मजदूर हड़ताल पर है। इनके हड़ताल को 12 दिन हो गए हैं। मजदूरों ने बताया कि मजदूरों का आठ महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। पीओ एसके सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर एरिया में ठेकेदारों के काम का बिल रुका है। जिससे मजदूरों को उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही एरिया के अधिकारी से बात कर सकारात्मक पहल की जाएगी। हड़ताल करने वालों में गीता देवी, प्रेम कुमार, नवल उरांव, प्रमोद उरांव, सोमरा, इकबाल मियां, एतवा देवी समेत दर्जनों मजदूर शामिल हैं।