- Hindi News
- घाटोटांड़ में श्रमिक संगठनों ने विरोध दिवस मनाया
घाटोटांड़ में श्रमिक संगठनों ने विरोध दिवस मनाया
घाटोटांड़ | केंद्र सरकार के सरकारी कोयला खदान को निजीकरण करने के फैसले पर गुरुवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों ने काला झंडा फहराकर विरोध दिवस मनाया। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र के विभिन्न परियोजना के यूनियन कार्यालयों में विरोध दिवस काला झंडा फहराकर मनाया गया। केदला भूगर्भ परियोजना के सीटू क्षेत्रीय कार्यालय में सभा की गई। इसमें एनसीओईए, बीसीकेयू, यूसीडब्लूयू , बीएमएस, इंटक के नेता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि देश में सरकार खनिज संसाधनों को निजीकरण कर पूंजीपतियों के हाथों में बागडोर सौंपना चाहती है। इस तरह के निर्णय का सभी श्रमिक संगठन विरोध करता है। वक्ताओं ने कहा कि इसे लेकर ही देश में काला झंडा फहरा विरोध दिवस मनाया जा रहा है। मौके पर इजरायज अंसारी, लक्ष्मी नारायण सिंह, बलभद्र दास, प्रभात कुमार, बेचन महतो रामदेव रजवार आदि मौजूद थे।