पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल दुकान में हजारों का सामान चोरी

मोबाइल दुकान में हजारों का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल दुकान में हजारों का सामान चोरी

घाटोटांड़ | वेस्टबोकारो ओपी क्षेत्र के केदला तीन नंबर स्थित पिंटू मोबाइल दुकान में बुधवार रात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की सूचना वेस्ट बोकारो पुलिस को दे दी गई है। दुकान के संचालक टिंकू चौहान ने बताया कि सुबह नौ बजे जब दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का एसबेस्टस शीट टूटा हुआ था। दुकान में रखे मोबाइल, चार्जर एलईडी कंप्यूटर सेट गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत 70 बताई गई है। पीड़ित ने वेस्ट बोकारो ओपी में मामला दर्ज करवाया है।