टिस्को सहकारी साख समिति का चुनाव संपन्न
सचिव, कोषाध्यक्ष समेत दस पदों के लिए हुई वोटिंग, 2982 कर्मचारियों ने डाली वोट
सचिवपद से निरंकुश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद से सुरेश प्रसाद, सदस्य पद से काशीनाथ राम, मोबारक हुसैन, अनिल कुमार महतो, छवधारी यादव, तालेश्वर गंझू, रोहित राणा, सुनील हेंब्रम, दोलन साहा चुनाव में खड़े हैं।
मोहन महतो गुट के प्रत्याशी
भास्कर न्यूज | घाटोटांड़
टाटास्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में कर्मचारी सहकारी साख समिति का चुनाव रविवार को डीएवी ग्राउंड में संपन्न हुआ। इसमें सचिव, कोषाध्यक्ष समेत दस पदों के लिए 3033 कर्मचारियों में से 2982 टिस्कोकर्मियों ने वोट डाले।
वोटिंग के लिए टाटा डीएवी ग्राउंड में दस चैनपुर में एक मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव में राकोमसं के शंभू शरण सिंह गुट मोहन महताे गुट के दस दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे है। वहीं वोटिंग की गिनती रविवार के रात आठ बजे से शुरू की जाएगी। चुनाव को देखते हुए पीठासीन पदाधिकारी दंडाधिकारी समेत सुरक्षाबल तैनात किये गये है। चुनाव केंद्र के बाहर हजारों की संख्या में दोनों गुटों के समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। चुनाव के दौरान वोटिंग करने जा रहे मतदाताओं को अपने पक्ष में गुट के समर्थक वोट करने की अपील करते देखे गए।
शंभूगुट के उम्मीदवार
सचिवपद से शंभू शरण प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष पद से महेश प्रसाद, सदस्य पद से कैथरीना लकड़ा, राम गोप, ढेना मांझी, शिबू विश्वकर्मा, मो. मुस्लिम, श्यामल सिन्हा राय, राम नारायण प्रसाद, एसएन राम अपना भाग्य आजमा रहे हैं।