बोनस के 64 करोड़ से गुलजार होंगे बाजार
कोयलांचलप्रमुख रामगढ़ जिले का मेरुदंड सीसीएल को माना जाता है। बोनस की राशि सीसीएल कर्मियों के खाते में आते ही बाजार गुलजार हो जाते हैं। इस बार प्रति सीसीएल कर्मी को 40 हजार रुपए बोनस मिलना है। बोनस की राशि 27 सितंबर तक उनके खातों में जमा हो जाएगी। पिछले वर्ष प्रति सीसीएल कर्मी 31 हजार 500 रुपए का बोनस मिला था। जिले में बरका-सयाल, कुजू, अरगड्डा, रजरप्पा, घाटो प्रक्षेत्र में लगभग 16 हजार सीसीएल कर्मी कार्यरत हैं। इस हिसाब से सीसीएल का तकरीबन 64 करोड़ रुपए पूजा बाजार में पहुंचना तय है। सीसीएल कर्मियों के बीच मासिक वेतन का भुगतान भी पूजा के पूर्व हो जाता है। अगर इस राशि को भी जोड़ दिया जाए, तो पूजा बाजार में चमक आना तय है।
50प्रतिशत की खरीदारी होती है रामगढ़ में
विभिन्नकोलियरियों में बाजार स्थापित हैं। 30 प्रतिशत सीसीएल कर्मी अपनी खरीदारी स्थानीय बाजार में ही कर लेते हैं। बावजूद इसके 50 प्रतिशत सीसीएल कर्मी रामगढ़ शहर में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। चूंकि रामगढ़ जिले से रांची बिल्कुल सटा है, इसलिए 20 प्रतिशत लोग खरीदारी के लिए रांची जाना पसंद करते हैं।
^पूजाबाजार की परिपाटी रही है कि सीसीएल कर्मियों के बीच जैसे ही बोनस की राशि की घोषणा होती है, बाजार में चहल कदमी बढ़ जाती है। खरीदारी के लिए लोग जुटने लगते हैं। इस बार भी बोनस की घोषणा हो गई है। संभावना है कि इस बार का पूजा बाजार उत्साह वर्धक होगा। कमलबगड़िया, संचालक,बगड़िया ग्रुप।