पारा शिक्षकों की बैठक में कई निर्णय
रविवारको रहावन संकुल के पारा शिक्षकों की बैठक विद्यालय परिसर में हुई। इसमें राज भवन पर चल रहे सामुदायिक शिक्षकों आमरण अनशन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 30 सितंबर को क्षेत्र के सभी शिक्षकों को इस अनशन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की बात कही गई। इसकी अध्यक्षता उमेश महतो ने की। मौके पर भुवनेश्वर महतो, जमुना यादव, मिथलेश प्रजापति, योगेंद्र कुमार, उषा देवी, सोनू कुमारी, राज मोहन महतो, डालचंद महतो आदि शामिल थे।