पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली बंदी में कोयला ढुलाई बंद

नक्सली बंदी में कोयला ढुलाई बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड़ | भूमिअधिग्रहण कानून के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बंद से गुरूवार को सीसीएल हजारीबाग एरिया के सभी प्रोजेक्ट में कोयला ढुलाई पूरी तरह से बंद रही। प्रक्षेत्र के झारखंड ओपनकास्ट, केदला, परेज, बसंतपूर और तापिन परियोजनाओं में रात 12 बजे से ही कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप है। वहीं क्षेत्र इन कोलियरियों के लोकल सेल भी पूरे दिन प्रभावित रहे। हालांकि सभी कोलियरी में कोयला उत्पादन होता रहा। दुकानें खुलीं और यात्री वाहन चलते रहे।