पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

सीसीएलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15सूत्री मांगो को लेकर गुरुवार को युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सीसीएलकर्मियों ने केदला भूगर्भ परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सीसीएलकर्मियों ने प्रबंधन विरोधी नारे भी लगाए।

कामगारों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केयूजीपी में कामगारों को सुख सुविधा प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। आज भी मजदूरों के क्वार्टर जर्जर अवस्था में है। कॉलोनी में साफ सफाई कि ओर प्रबंधन का ध्यान नहीं है। शुद्ध पेयजल कामगारों को नहीं मिल रहा है। कॉलोनी में स्ट्रीट लाईट की कमी है। वहीं यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन के अंत में प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा है। जिसे तय तिथि के भीतर सौंपे गए 15 सूत्री मांगों पर प्रबंधन को पहल करने की बात कही। यूनियन ने मांगे नहीं जाने पर प्रोजेक्ट में कोयला उत्पादन ठप कराने की चेतावनी दी। मौके पर श्रमिक नेता रामजीत सिंह, गुरुचरण महतो, एके आर्या, बेचन महतो, रफीक अंसारी, रंजीत साव, मनसा धोबी समेत दर्जनों लाेग मौजूद थे।