पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 उग्रवादियों ने पर्चा साट कर्मियों को पीटा

30 उग्रवादियों ने पर्चा साट कर्मियों को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उग्रवादीसंगठन टीएसपीसी का नाम लेते हुए 25-30 नकाबपोश उग्रवादियों ने हथियार के बल पर गुरुवार की रात सीसीएल चैनपुर एनआर साइडिंग में जमकर उत्पात मचाया। कांटा घर और कोयला रिसीवर रूम की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर कर्मियों के साथ मारपीट की। कर्मचारियों ने उग्रवादियों के जाने के बाद इसकी सूचना वेस्ट बोकारो पुलिस को दी। ओपी प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर साटे गए पोस्टरों को हटा दिया और कर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली।

रिसीवरसमेत अन्य लोगों के साथ की मारपीट

रिसीवरमिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रात 1.15 बजे टीएसपीसी संगठन का नाम लेकर हथियार लहराते हुए नकाबपोश उग्रवादी कांटा घर पर धमके। एनआर साइडिंग के पूरे इलाके को सील कर रिसीवर रूम पहुंचे। यहां पर मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान मेरे अलावा सुरक्षागार्ड कैलाश यादव और डंपर के चालकों के साथ भी मारपीट की गई। उग्रवादियों ने मुझे मोबाइल नंबर देकर उच्च अधिकारियों से बात कराने को कहा। वहीं उन्होंने बात नहीं होने तक काम को बंद रखने की धमकी दी।

दोघंटे तक मचाया उत्पात

सुरक्षागार्डकैलाश यादव ने बताया कि उग्रवादी एनआर साइडिंग में करीब दो घंटे तक उत्पात मचाते रहे। डंपर चालकों की पिटाई कर उन्हें भगा दिया गया। काम बंद करा दिया गया। वहीं पुलिस ने आकर फिर काम को चालू कराया।

उग्रवादियों की कार्रवाई के बाद पसरा सन्नाटा और जब्त पोस्टर।

खबरें और भी हैं...