पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल चोरों ने गश्ती दल के वाहन चालक को किया घायल

डीजल चोरों ने गश्ती दल के वाहन चालक को किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड़ | सीसीएलपरेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। इसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात दुरू बस्ती के समीप परेज खदान के मिट्टी वाले फेश 10- 15 की संख्या में चोर ड्रिल मशीन 30 से डीजल चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सुरक्षा पर तैनात सुरक्षाकर्मी केदार करमाली ने इसकी सूचना गश्ती दल को दी। जिसके बाद गश्ती दल मौके पर पहुंची। जहां पर चोरों ने भागते समय लाठी से बोलेरो चालक अजमल अंसारी पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को प्रेमनगर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना की सूचना वेस्ट बोकारो पुलिस को दे दी गई है।