पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिस्को ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

टिस्को ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदक जीतने वाले खिलाड़ी

चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड पदक जीतने वालों में ज्योति कुमारी, सुनील यादव, नीलम कुमारी, शहनाज परवीन, प्रिया कुमारी, राहुल कुमार, गीता कुमारी, चिराग रंजन, मो. मेराज शामिल है। वहीं सिल्वर पदक झटकने वालों में मोनू कुमार, अमित सिंह, विवेक कुमार, प्राची कुमारी है। जबकि चंदन कुमार मेहता ने दो अमित कुमार ने एक कांस्य पदक जीता है।

सम्मान समारोह में खिलाड़ी अतििथ।

भास्कर न्यूज | घाटोटांड़

15वेंझारखंड राज्य एथलेटिक्स में वेस्ट बोकारो के खिलाड़ियों ने 16 पदक जीत कर वेस्ट बोकारो का नाम रौशन किया है। एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यहां के खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 4 सिल्वर 3 कांस्य पदक प्राप्त किया है। सभी खिलाड़ियों के सम्मान में बुधवार को स्पोर्ट सेल परिसर में फीडर सेंटर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टिस्को जीएम संजय राजोरिया ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जीएम ने कहा कि मेहनत कर आपने राज्य में वेस्ट बोकारो डिवीजन का नाम रौशन किया है। आगे भी कड़ी मेहनत कर पूरे विश्व में वेस्ट बोकारो का गाैरव बढाने का काम करें। इसके लिए कंपनी आपके हर कदम पर साथ खड़ी है। इसके लिए आपको कंपनी हर संभव संसाधन मुहैया कराएगी। मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह, राजीव रंजन सिंह आदि मौजूद थे।