- Hindi News
- रजरप्पा, घाटोटांड़ और दुलमी में भी हुए कार्यक्रम
रजरप्पा, घाटोटांड़ और दुलमी में भी हुए कार्यक्रम
रजरप्पा | कोयलाचंलसहित आसपास के क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा की धुम रही। पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए निकले शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने एक दूसरे को खुब रंग गुलाल लगाया। इससे पूर्व, बुधवार दोपहर में क्षेत्र के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित सरकारी और गैर सरकारी उपक्रमों में भगवान विश्कर्मा की पुजा अर्चना की गई। आवासीय कॉलोनी के टाउनशीप ऑफिस में बने पुजा पंडाल को आकर्षक रंग बिरंगें लाईटो से सजाया गया। इसके सामने मेले का भी आयोजन किया गया। सेक्शन दो और तीन सहित कोलवाशरी, वेश वर्कशॉप आदटसोर्सिंग साईट पर भी भव्य पंडाल बनाकर भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा स्थापित किया गया। बोरोबिंग स्थित विशाल स्पॉज आयरन सहित चितरपुर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, मारंगमरचा, बारलौंग, कुदंरुकला में भी विश्वकर्मा पुजा की धुम रही। इसके अलावा घाटोटांड़ और दुलमी क्षेत्र में भी पूजा-अर्चना की गई।