सेवानिवृत्त कर्मी रामदेव को दी विदाई
घाटोटांड़ | सीसीएलकेदला भूगर्भ परियोजना के बत्ती घर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीसीएलकर्मियों ने प्रोजेक्ट से सेवानिवृत्त हुए कर्मी रामदेव रजवार को भावभीनी विदाई दी मौजूद कर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। विदाई समारोह की अध्यक्षता भुवनेश्वर राम ने की। मौके पर एके आर्या, मिथिलेश्वर राय, बलभद्र दास, राजेंद्र सिंह, इजरायल मिंया, शंकर रजवार, कृष्ण मुरारी सिंह, विशुन रवि आदि शामिल थे।