सभी टिस्कोकर्मियों को मिलेगा समान दर्जा
जुलूस निकाल कर पहुंची मोहन महतो टीम
बाजेगाजे के साथ धूमधाम से दुर्गा मंडप से मोहन महतो टीम के निर्वाचित सदस्य यूनियन ऑफिस के लिए रवाना हुए। यहां पर 12 नंबर चौक होते हुए विशाल जनसमूह के साथ मोहन महतो की टीम कार्यालय पहुंची।
भास्कर न्यूज | घाटोटांड़
टाटास्टील वेस्ट बोकारो डिविजन में रविवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों ने पदभार संभाला। मोहन महतो टीम के विजयी सदस्यों ने धूमधाम से यूनियन कार्यालय पहुंचे। जहां टिस्कोकर्मियों ने विजयी सदस्यों को माला पहनाकर कार्यालय में स्वागत किया।
कांफ्रेस हाॅल में यूनियन के नये अध्यक्ष मोहन महतो ने सभा आयोजित की। मोहन महतो ने पदभार संभालते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट बोकारो के कर्मियों की कड़ी महेनत की बदौलत हमारी टीम विजयी हुई है। इस बार टिस्कोकर्मियों ने वर्ष 2013 का रिकॉर्ड तोड़ा है।
हम उनके हक और अधिकार की रक्षा करेंगे। हमारी टीम सभी मजदूरों को एक समान दर्जा देगी। टीम का उद्देश्य जाति, धर्म, प्रांत, समुदाय से उपर उठकर काम करने का है। मौके पर सचिव निरंकुश मिश्रा, कैलाश गोप, बाबूलाल मरांडी, इग्नूस कुजूर, सोमेन मुखोपध्याय, मो. तारीक, आनंद प्रसाद, मुन्ना विश्वकर्मा, राम सेवक यादव, निर्दोष झा, मुसाफिर सिंह यादव आदि मौजूद थे।
प्रबंधनकी मनमानी नही चलने देंगे : सचिव
सचिवनिरकुंश मिश्रा ने कहा कि वेस्ट बोकारो डिवीजन में टिस्कोकर्मी स्वेच्छा होने पर ही इएसएस में जाए। अगर जिस भी मजदूर की स्वेच्छा इएसएस पर नही है तो वे उसमें नही जा सकते। वहीं प्रबंधन द्वारा जबरन इएसएस में मजदूरों को भेजा गया तो ये मनमानी नही चलने देंगे।
विशाल जुलूस के साथ कार्यालय पहुंचे निर्वाचित पदाधिकारी।
सभा को संबोधित करते अध्यक्ष मोहन महतो।