पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई ऑक्सन का विरोध कोयला ढुलाई को रोका

ई-ऑक्सन का विरोध कोयला ढुलाई को रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेओसीपी को टारगेट लेना गलत : पीओ

जेओसीपी में प्रदर्शन करते आंदोलनकारी।

जेओसीपी पीओ आरके गुप्ता ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद ही कोल इंडिया में ई- ऑक्सन में कोयले की मात्रा घटाई गई है। यह देश का मुद्दा है। इसलिए सिर्फ झारखंड उत्खनन परियोजना को टारगेट पर लेना गलत है। आंदोलन की सूचना रांची मुख्यालय को दे दी गई है।

भास्कर न्यूज | घाटोटांड़

ई-ऑक्सनमें कोयले की मात्रा बढ़ाने की मांग समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने झारखंड उत्खनन परियोजना में कोयला ढुलाई ठप करा दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेओसीपी से एनआर साइडिंग टीटीपीएस के लिए कोयला संप्रेषण दिन भर ठप रहा। आंदोलनकारियों ने बताया कि ई- ऑक्सन में कोयले की मात्रा घटाए जाने का विरोध किया जा रहा है। आंदोलन से पूर्व प्रबंधन के साथ हमारी वार्ता हुई थी। जिसमें सीएमडी स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन प्रबंधन के द्वारा वार्ता बेनतीजा होने के बाद यह आंदोलन किया गया है। ई- ऑक्सन के अलावा लंबित पड़े जमीन के बदले नौकरी मुआवजा रैयतों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल की गई है। वहीं जब तक मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर विनोद रजवार, जगदीश रजवार, सुरेश रजवार, सुखदेव महतो, मोती महतो, कार्तिक महतो, सीताराम रजवार, द्वारिका रजवार, जगलाल सिंह, हिरामन रजवार, नरेश महतो, उगन महतो, किस्टाे महतो, उमेश महतो आदि शामिल है।



फोटो04 जेओसीपी में प्रदर्शन करते आंदोलनकारी