मंत्री ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
घाटोटांड़ | राज्यके मंत्री जेपी भाई पटेल ने मंगलवार को बसंतपूर पंचायत में फीता काट कर पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। सिमराटोला से कोठियाटांड़ तक एक किलोमीटर पीसीसी सड़क बनाई गई है। वहीं उद्घाटन के दौरान जेपी पटेल ने ग्रामीणों से एक जल मीनार बनवाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बसंतपूर में जल मीनार निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। मौके पर मुखिया राजलाल महतो, कॉलेश्वर महतो, किस्मत महतो, महेंद्र महतो, छोटेलाल महतो, नरेश महतो, शंभू महताे, गोपाल महतो, रामप्रवेश महतो, चेतलाल महतो आदि मौजूद थे।