सुरक्षाकर्मियों ने स्क्रैप बरामद किया
घाटोटांड़ | सीसीएलपरेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को पास के जंगल से स्क्रैप को बरामद किया है। सुरक्षा इंचार्ज जय कुमार ने बताया कि यह स्क्रैप दो दिन पूर्व परेज स्टोर से चोरी हो गया था। गुप्त सूचना पर सुरक्षा विभाग ने स्टोर के पीछे के जंगल से स्क्रैप बरामद किया।