मजदूरी की मांग पर किया काम ठप
हिटाची के मजदूर नारेबाजी करते।
भास्कर न्यूज | घाटोटांड़
टाटास्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की सहयोगी हिटाची कंपनी के मजदूरों ने सोमवार को मेंटेनेंस का काम ठप करा दिया। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले किया मजदूरों ने किया। मजदूरों ने बताया कि टाटा हिटाची कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है। यहां पर कार्यरत कुल 38 मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है। हमलोगों ने कई बार कंपनी में न्यूनतम मजदूरी की मांग पर आंदोलन किया गया था। लेकिन हर बार प्रबंधन ने वार्ता कर आश्वासन ही देते आया है। इस बार हमारा आंदोलन धारदार है। जब तक हमें न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर दीप नारायण, प्रकाश करमाली, मुकुल कुमार, मुमताज अंसारी, अशोक कुमार, बाबूलाल करमाली, सुरेश महतो, हीरा साव, मुकेश सिंह, कामेश्वर कुमार, पंकज कुमार, मो. कमाल आदि शामिल थे।