तोड़फोड़ कर चालकों को पीटा
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और कंपनी के कर्मचारी।
बीजीआर कंपनी के डंपिंग यार्ड में तोड़ी गई गािड़यां और पिटाई से घायल चालक।
भास्कर न्यूज| घाटोटांड़
सीसीएलझारखंड उत्खनन परियोजना में आउटसोर्सिंग बीजीआर कंपनी के डंपिंग यार्ड में मंगलवार की शाम नकाबपाेश अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने गाडियों के साथ तोड़फोड कर चालकों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन और वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पडताल में जुट गये हैं। वहीं घटना के बाद से काम कर रहे कर्मी दहशत में है।
येहै घटनाक्रम : पंद्रहकी संख्या में नकाबपोश अपराधी टांगी, फरसा, लाठी के साथ बीजीआर के डंपिंग यार्ड पहुंचे। अंधेरे का फायदा उठाकर एकाएक तीन ट्रकों को घेर लिया। अपराधियों ने ट्रक संख्या जेएच 10 डब्लू 0122, जेएच 10 डब्लू 3991, जेएच 10 डब्लू 5617 का बारी बारी से शिशा तोड़ डाला। इसके बाद चालक अशोक कुमार, शाहिद अंसारी और भगवत पॉल की पिटाई कर दी। ट्रक चालक भगवत पॉल ने बताया कि सभी अपराधी कंपनी में काम नही करने के लिए धमकी देते हुए मारपीट कर रहे थे।
कंपनीको हटाने के लिए हुई कार्रवाई: जीएम
बीजीआरकंपनी के जीएम बी गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि यहां पर अपराधी तत्व के लोग कंपनी को भगाना चाहते हैं। अपराधी इस घटना को अंजाम देकर मजदूरों के बीच खौफ पैदा करने का काम कर रहे हैं। काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है।