पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों पर मंडरा रहे संकट के बादल : ट्रेड यूनियन

मजदूरों पर मंडरा रहे संकट के बादल : ट्रेड यूनियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभा के दौरान उपस्थित संयुक्त मोर्चा के लोग।

18 से 20 तक वर्क टू रूल के तहत काम का ऐलान

भास्करन्यूज | घाटोटांड़

केयूजीपी,केओसीपी, जेओसीपी, तापिन परेज में पांचों श्रमिक संगठनों ने सोमवार को मीटिंग कर निर्णय लिया कि 18 से 20 सितंबर तक सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के सभी परियोजनाओं में वर्क टू रूल पर कोयला कर्मी काम करेंगे। इसमें एटक, सीटू, इंटक, भामस के नेता मौजूद थे। इस दौरान श्रमिक नेताओं ने कहा कि देश में कोयला कामगारों पर संकट है। केंद्र सरकार कोल इंडिया को तोड़ कर खंडित करना चाहती है। इस दौरान बीएमएस के क्षेत्रीय सचिव शंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। मौके पर बालेश्वर महतो, शंकर सिंह, बलभद्र दास, बसंत कुमार, लक्ष्मी नारायण सिंह, रामकेसर राम, मिथिलेश्वर राय, संतोष सिंह, रामदेव रजवार, लखन यादव, रमेश राम आदि मौजूद थे।

संयुक्तमोर्चा ने की सभा

उरीमारी| संयुक्तमोर्चा ने सोमवार को सयाल परियोजना की उरीमारी में भूमिगत खदान संख्या 1/2 के समक्ष सभा की। इसमें 18 से 20 सितंबर तक वर्क टू रूल आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कोल इंडिया प्रबंधन मजदूर विरोधी नीति अपना रहे हैं। मौके पर विंध्याचल बेदिया, रामाशंकर शाही, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, रामटहल पासवान, हरिनाथ महतो, कार्तिक मांझी, जयराम राम, रामकिंकर सिंह, उदय सिंह, चमन मुंडा आदि मौजूद थे।

करमाकोलियरी में पीट मीटिंग हुई

कुजू| वर्कटू रूल के तहत कोयला मजदूरों को तीन दिवसीय कार्य करने को लेकर पांच केंद्रीय श्रमिक ट्रेड यूनियन के आह्वान पर करमा कोलियरी में पीट मीटिंग सोमवार को होगी। अध्यक्षता जयनंदन महतो ने की। इसमें यूनियनों की ओर से कोयला सचिव को दिए गए 31 सूत्री मांग पत्र की जानकारी दी गई। बैठक में नरेश प्रसाद, महालाल मांझी, नरेश राम, रामेश्वर महतो, ईश्वर महतो, अनिल कुमार, तेतर महतो, शीतल महतो, देवेंद्र शर्मा, भोगल महतो, सूरज मांझी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।