निरंकुश सचिव और सुरेश बने कोषाध्यक्ष
घाटोटांड़ | टाटास्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन कर्मचारी सहकारी साख समिति के चुनाव के परिणाम सोमवार को अहले सुबह घोषित किया गया। इसमें राकोमसं के मोहन महतो गुट के सभी उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये। चुनाव पर्यवेक्षक शैलेंद्र कुमार ने माेहन महतो गुट के निरंकुश मिश्रा को सचिव सुरेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र दिया। जबकि सदस्य पद से काशीनाथ राम, मोबारक हुसैन, अनिल महतो, छवधारी यादव, तालेश्वर गंझू, रोहित राणा, सुनील हेम्ब्रम दोलन साहा निर्वाचित हुए। वहीं शंभू शरण प्रसाद सिंह के गुट के सभी उम्मीदवारों को सोसायटी के चुनाव में हार गए। उधर, मोहन महतो ने सभी टिस्कोकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष पर काबिज नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे थे। टिस्कोकर्मियों ने सहकारी साख समिति के चुनाव में विरोधी गुट द्वारा तैयार किए गए जमीन को खिसकाने का काम किया है। अध्यक्ष होंगे जीएम : कर्मचारी सहकारी साख समिति के चुनाव में सचिव कोषाध्यक्ष समेत दस सदस्यों के निर्वाचित हुए है। वहीं नियम के मुताबिक साख समिति के अध्यक्ष वेस्ट बोकारो के जीएम संजय रजोरिया होंगे।