डंपिंग यार्ड तोड़फोड़ मामले में बारह लोगों पर एफआईआर
मामले की जानकारी लेते एसडीपीओ दीपक।
भास्कर न्यूज | घाटोटांड़
सीसीएलझारखंड उत्खनन परियोजना की आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर (एमआर) के डंपिंग यार्ड में हुई घटना को लेकर बुधवार को रामगढ़ एसडीपीओ दीपक कुमार पहुंचे। वहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। यहां पर कंपनी के अधिकारियाें से बात कर मामले की पूरी जानकारी ली। इधर, मारपीट में घायल चालकों ने पूरे घटनाक्रम को एसडीपीओ के समक्ष रखी। एसडीपीओ दीपक कुमार ने कंपनी के अधिकारियों से कहा कि किसी भी हाल में अपराधी बक्शे नही जाएंगे।
पुलिस औद्योगिक शांति बनाये रखने के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार है। अगर किसी भी प्रकार से अपराधकर्मी या फिर अन्य अशांति पैदा कर काम में बाधा करने का प्रयास करेंगे उन कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बी गुप्ता, विजय रेडडी, रामविनोद सिंह आदि मौजूद थे।
जल्दहोगी गिरफ्तारी
वेस्टबोकारो ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी के डंपिंग यार्ड में अपराधकर्मियों द्वारा दिये गये घटना को अंजाम पर पुलिस गंभीर है। मंगलवार की शाम बीजीआर (एमआर) के कर्मियों के साथ हुई घटना पर पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही उन अपराधकर्मियों को चिन्हित कर जेल भेजेगी।