अखंड कीर्तन करने का लिया फैसला
घाटोटांड़ | पूरबपश्चिम संघ समिति के सदस्याें ने सोमवार को जय भारत क्लब चैनपुर बड़गांव में बैठक की। इसमें 16 फरवरी को स्थानीय शिव मंदिर में शिवरात्रि पूजा करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर 48 घंटा का अखंड कीर्तन करने का फैसला किया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक समिति का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष करीम भुइयां, उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, सचिव योगेंद्र रजक, सहायक सचिव मुकेश रजक, कोषाध्यक्ष अर्जुन गंझू का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर प्रसाद ने की। मौके पर रवि जायसवाल, बाले, दिलीप, राजकिशोर, मंजीत करमाली, जगदीश भुइयां, मनोज ठाकुर, शंभू गंझू मौजूद थे।