पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य रोका

ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य रोका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड़ | पचमोंपंचायत के रहावन गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को अनियमितता का हवाला देते हुए पुल निर्माण का कार्य रोक दिया। यह पुल सरकारी योजना के तहत रामगढ़ के इचाकडीह और बोकारो के रहावन गांव के चुटूआ नदी पर बन रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल रामगढ़ और बोकारो को जोड़ने के लिए वर्ष 2010 11 में निर्माण के लिए दिया गया था। इसकी लागत साढ़े तीन करोड़ रुपये है। लेकिन इस काम में अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही ग्रामीणों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग जमकर किया जा रहा है। पुल में सीसीएल के झारखंड कोलियरी क्वायरी का बोल्डर लगाया जा रहा है। कई बार ठेकेदार से इस बोल्डर को लगाने से मना किया गया है। उसके बावजूद भी काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बोकारो डीसी से इस संबंध में जांच कराने की भी मांग की है। काम बंद कराने वालाें में राज कुमार साव, लालमण महतो, रामेश्वर महतो, दिनेश साव, श्याम सुंदर, सुरेश महतो समेत अन्य लोग शामिल थे।