- Hindi News
- जम्मू कश्मीर गए युवकों का नहीं चल रहा है पता
जम्मू कश्मीर गए युवकों का नहीं चल रहा है पता
बाढ़ आने के बाद से नहीं हो पा रहा है संपर्क
भास्कर न्यूज. गिद्दी
गिद्दी पुराना बुधबाजार निवासी मो. युनुस का बेटा मो. शफीक (22 वर्ष) चार माह पूर्व जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में काम करने गया था, परंतु वहां पर बाढ़ आने के बाद से परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण परिजन परेशान है तथा झारखंड सरकार से शफीक का पता लगाकर वापस बुलाने में मदद करने की मांग की है।
माता-पिताका रो-रोकर है बुरा हाल
बेटेका पता नहीं चलने के कारण युनूस और उसकी प|ी बानो प्रवीण का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें साथ-साथ परिजन भी शफीक के सकुशल खबर के लिए अल्लाह से दुआ मांग रहे हैं। मो. युनूस ने बताया कि शफीक बीती दो साल से श्रीनगर के इस्लामाबाद लालपुर चौक के पास रह कर पेरिस मिस्त्री का काम कर रहा है। वह घर आकर चार माह पूर्व ही श्रीनगर गया था। बाढ़ आने के पूर्व बेटे से संपर्क हुआ करता था, परंतु बाढ़ आने के बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
रेलीगढ़ाका मो. शकील भी गया है साथ
युनूसने बताया कि शफीक के साथ रेलीगढ़ा का मो. शकील भी गया है। जो हेल्पर के रूप में उसके साथ काम करता है उसका भी पता नहीं चल रहा है। जिससे कारण उसकी मां सबीना का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।