पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में अगली सरकार भाजपा की ही होगी : महेश सिंह

राज्य में अगली सरकार भाजपा की ही होगी : महेश सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी. भारतीयजनता पार्टी ने शनिवार को डाड़ी प्रखंड के कनकी में एक सभा आयोजित की। सभा में बतौर अतिथि भाजपा नेता कुमार महेश सिंह मौजूद हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की ही होगी। भाजपा के शासन काल में पहले भी राज्य का विकास हुआ है आगे भी राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती कर है। सभा में पुरुषोत्तम पांडेय और हुकुमनाथ महतो ने भी अपनी बातें रखी। सभा के बाद कनकी धोबी टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन डाड़ी प्रखंड के अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो ने फीता काट कर की। सभा का संचालन सतीष सिंह ने किया। इस अवसर पर गणेश साहू, बालदेव साव, चमन, जतरू बैठा, खेमलाल यादव, गुलचंद महतो, बसंत शर्मा, अनिल गुप्ता, अनिल सिंह, जुगेश्वर बैठा, चमक लाल उपस्थित थे।