हेसालौंग विश्वकर्मा पूजा कमेटी गठित
गिद्दी. गाड़ीमालिकों की बैठक शनिवार को हेसालौंग शिव मंदिर प्रांगण में हुई। हेसालौंग में विश्वकर्मा पूजा मनाने के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष विमल रजवार, सचिव दिनेश प्रसाद, सह सचिव रामप्रवेश गोप, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, उप कोषाध्यक्ष परमानंद प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार, कार्यकारी सचिव शशि प्रकाश साहू बनाए गए। जबकि निगरानी कमेटी में पच्चू राणा, परमेश्वर साहू, संतोष साहू, राजदीप प्रसाद, नंद किशोर साहू, कौलेश्वर रजवार, नरेश प्रसाद साहू को रखा गया।