पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित

महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी. झारखंडइंटर महाविद्यालय होसिर में शनिवार को एक शोक सभा हुई। शोक सभा में इंटर कला की प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन कुमारी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उसके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्राचार्य खेमनाथ महतो ने बताया कि सुमन मलेरिया रोग से पीड़ित थी उसका निधन शुक्रवार की देर शाम होसिर स्थित घर में हो गया। शाक सभा के बाद महाविद्यालय में छुट्टी कर दी गई। इस अवसर पर भुनेश्वर राम, दीपचंद महतो, महाबीर स्वांसी, बासुदेव प्रसाद, जगतपाल टुंडवार, मंजू कुमारी, नयन प्रजापति, रूमा कुमारी, दानो महतो, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, कुमारी मुन्नी, पुष्पा आदि मौजूद थे।