पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को वापस ले सरकार : गंझू

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को वापस ले सरकार : गंझू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में उपस्थित मोर्चा के लोग।

भास्कर न्यूज | गिद्दी

रैयतविस्थापित मोर्चा गिद्दी की बैठक गिद्दी रेलवे साइडिंग में बुधवार को हुई। बैठक में बतौर अतिथि मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू मौजूद थे। बैठक में विस्थापितों के अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने की मांग को लेकर आगामी 18 फरवरी को सीसीएल मुख्यालय रांची में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

धरना-प्रदर्शनमें ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी

इसकेलिए धरना-प्रदर्शन में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी बात कही गई। सैनाथ गंझू ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को वापस लेकर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को सख्ती से लागू करने का काम करें। नौकरी के लिए दो एकड़ की सीमा समाप्त करते हुए जमीन के बदले विस्थापितों को पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी दे, साथ ही कंपनी लाभांश का 30 प्रतिशत भूस्वामी को दिया जाए, प्रदेश के उच्चतम दर का चार गुणा भूमि का मुआवजा विस्थापितों को मिले, परियोजनाओं में पुनर्वास कमेटी का गठन और विस्थापितों को पहचान पत्र देने का कार्य सीसीएल करें। ऐसा नहीं करने पर मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता महादेव महली ने की। जबकि संचालन सुनील गंझू ने किया। मौके पर प्रकाश महली, आशीष करमाली, दिनेश्वर गंझू, उमेश राम, बहादुर बेदिया, गौत्तम बनर्जी, पप्पू सिंह, रामवृक्ष मुंडा, महाबीर बेदिया, वासुदेव गंझू, विनोद मुंडा, रौशन महली, अरूण गंझू, मनोज सोरेन, चंदन महली, अजय महली, मो. नसीम, आदि मौजूद थे।