- Hindi News
- मजदूरों ने लगाया प्रबंधन पर आदेश के उल्लंघन का आरोप
मजदूरों ने लगाया प्रबंधन पर आदेश के उल्लंघन का आरोप
प्लांट परिसर में बैठक में शामिल मजदूर।
भास्कर न्यूज | गिद्दी
गिद्दीसी डीएलएफ कर्मियों की बैठक बुधवार को प्लांट परिसर में हुई। बैठक में कर्मियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर डीएलसी के आदेश का उल्लंघन करने का अारोप लगाया। साथ ही डीएलएफ प्रबंधन द्वारा औद्योगिक अशांति फैलाने का काम करने की बात कही। कर्मियों का कहना था कि डीएलएफ के हेड ऑफिस और स्थानीय प्रबंधन के अधिकारी मंगलवार को प्लांट में कार्यरत अभियंताओं को बुलाकर त्यागपत्र देने का दवाब बना रहे हैं।
जबकि डीएलसी हजारीबाग ने प्रबंधन को 18 फरवरी तक प्लांट में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश जारी किया है। ऐसा कर डीएलएफ प्रबंधन डीएलसी के आदेश का उल्लंघन तो कर ही रही है। साथ ही औद्योगिक अशांति फैलाने का भी काम कर रहा है। मजदूरों ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन ने डीएलएफ को 72 घंटा के अंदर प्लांट को चालू करने का नोटिस दिया है। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने प्लांट चालू नहीं किया।
कर्मी प्रबंधन के इस गलत नीति का विरोध करेंगे। बैठक की अध्यक्षता गोपाल राम ने की। जबकि संचालन इम्तियाज अंसारी ने किया। मौके पर जगदीश राम, मो. शाहीद, मो. सरफुल, मो. शमीम, मो. कुदूस, मो. असलम, सुखदेव महतो, नुनूचंद राम, जसीम अंसारी, टिकेश्वर महतो, अकबर अंसारी, बिरजू राम, फूलो देवी, मरियम खातून, राजेश, सुनील सहित दर्जनों कर्मी माजूद थे।