अध्यक्ष धनु और सचिव बने राजकुमार
गिद्दी | गिद्दीसी ट्रेकर स्टैंड के समीप बुधवार को मासस डाड़ी पंचायत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक देवचंद महतो और आरडी मांझी मौजूद थे। बैठक में मासस डाड़ी पंचायत कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में अध्यक्ष धनु महतो, सचिव राजकुमार लाल को बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी में गोपाल राम, सुनील प्रसाद, राजेश मुर्मू, अर्जुन महतो, लाल किशोर महतो, विष्णु महतो, अनिल लाल, दिनेश महली, नेकलाल महतो, भुनेश्वर महतो, मुकेश राम, वासुदेव महली को शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता विष्णु महतो ने की। मौके पर युगल महतो, चरका राम, भगु महतो, सुंदरलाल बेदिया, जयगोविंद महतो, बलदेव महतो, प्रभु महतो, दिलीप प्रजापति, राजनाथ, शिव पूजन, वंशी, देवकुमार आदि मौजूद थे।