पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप गिद्दी प्रखंड कमेटी का गठन

विहिप गिद्दी प्रखंड कमेटी का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | विश्वहिन्दू परिषद् की एक बैठक मंगलवार की देर शाम गिद्दी बड़ा शिव मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक महेंद्र दूबे और रामचंद्र पांडेय मौजूद थे। बैठक में आगामी 26 फरवरी को रांची में होने वाले प्रवीण तोगडि़या कार्यक्रम और रामनवमी को सफल बनाने पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गई। अंत में गिद्दी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ गब्बर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, बजरंग दल के संयोजल प्रदीप कुमार सिंह उर्फ पिंटू, सह संयोजक अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू सिंह को बनाया गया। जबकि कार्यकारणी में संजय सिंह, छोटू सिंह प्रवीण कुमार, रामजीत सिंह, अनूप सोनी, अभय सिंह, रमेश कुमार, रितेश सोनी, राहुल कुमार, गुरजीत सिंह, रवि कुमार को रखा गया। मौके पर बसंत सिन्हा, प्रवीण श्रीवास्तव गिरजा सिंह, वृजकिशोर पाठक, प्रसादी महतो आदि मौजूद थे।