आठ पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
गिद्दी | कंजगीनिवासी निरंजन गोप की प|ी गुड़िया देवी के लिखित शिकायत पर गिद्दी पुलिस ने कांड संख्या 14/15 के तहत आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकि में गुड़िया ने कहा है कि 8 मई 2014 को कंजगी निवासी निरंजन गोप के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के एक माह के बाद ही ससुराल वाले दो लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं किए जाने पर निरंजन गोप, तापेश्वर गोप, सीता राम गोप, भखवा देवी, सरिता देवी, केदार गोप, पानवा देवी और बहादुर गोप उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करने लगे। उन लोगों ने रुपए नहीं देने और जान से मारने देने की धमकी दी। गुड़िया ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।