20 विस्थापितों को दिया प्रमाण पत्र
विस्थपितों को प्रमाण पत्र देते पीओ।
भास्कर न्यूज. गिद्दी
रेलीगढ़ा प्रबंधन ने शनिवार को परियोजना से विस्थापित हुए 20 ग्रामीणों को विस्थापित प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र पीओ उमेश शर्मा ने दिया। पीओ ने बताया कि परियोजना के विस्तार के दौरान 103 ग्रामीण विस्थापित हुए थे। जिनमें से 20 विस्थापितों ने अपना वंशावली जमा किया था। उन्हें ही विस्थापित प्रमाण पत्र दिया गया है। विस्थापित प्रमाण पत्र पाने वालों में शंभु गंझू, लक्ष्मण महली, मंगरी देवी, ईश्वर महली, हरखनाथ महली, शिवलाल गंझू, प्रेमचंद महली, शंकर महली, किशोर गंझू, लखन गंझू, अरूण गंझू, राजेंद्र महली, तालकेश्वर भोगता, नारायण राम महली, विजय गंझू, बसंत कुमार, रवि महली, योगेश गंझू, गोवर्धन गंझू, बसंत गंझू आदि हैं। इस अवसर पर मैनेजर कार्मिक एनजी डे, अखिलेश सिंह, देवनाथ महली, सुरेश गंझू, प्रेमचंद गंझू आदि मौजूद थे।