पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिद्दी में हुआ शहीदे आजम कांफ्रेंस

गिद्दी में हुआ शहीदे आजम कांफ्रेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तकरीर देते वक्ता।

भास्कर न्यूज. गिद्दी

गिद्दी पुराना शनिचर बाजार में शुक्रवार की देर शाम चहल्लुम के अवसर पर शहीदे आजम कांफ्रेंस हुआ। जिसमें जमशेदपुर के सईद हजरत सैफुद्दीन ने कहा कि दहशत गर्द के खात्मा के लिए इंसान मिलकर कोशिश करें। कर्बला के मैदान में हुसैन ने जो कुर्बानी दी थी, वह आज भी ताजा है। इस्लाम को मानने वाले लोग जालिमों से किसी तरह का समझौता करें। उसके लिए चाहे उन्हें सब कुछ कुर्बान करना ही क्यों पड़े। हुसैन की कुर्बानी मानने वाले लोग कभी भी हक की राह से हटे हुए लोगों से हाथ मिलाएं। कांफ्रेंस में अब्दुल हकीम, जमजम फतेहपुरी, मुजाहिद हुसैन, मौलाना तमीजुद्दीन कारी हासीम, मौलवी रबनवाज, हाफिज वसीम, कारी रिजवान, कारी कफील, अब्दुल रउफ, मजहर इमाम आदि ने भी अपनी-अपनी तकरीरें पेश की। कांफ्रेंस की अध्यक्षता सूफी अमानुल्लाह और संचालन कारी मुश्ताक ने किया। इस अवसर पर अनवर खान, मो. मोइनुद्दीन, मुन्ना खान, दादा खान, उमर खान, मो. मजीद, मो. रौकी, राजा खान, वसीम अकरम, रौनक, फारूक खान, साह मोहम्मद, टिकु, अब्दुल हक, शब्बन, राजा, नजरुल हक, बसंत सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह, मो. यासीन आदि मौजूद थे।