चोरी गया 230 लीटर डीजल बरामद
जब्त डीजल से भरा गैलन।
भास्कर न्यूज. गिद्दी
गिद्दी परियोजना के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार की सुबह चार बजे उत्खनन कार्यशाला में खड़े डोजर से चोरी हुए छह गैलन में भरे 230 लीटर डीजल गिद्दी वाशरी के पीछे से बरामद कर लिया। सुरक्षा निरीक्षक मो. हजरत ने बताया कि गश्ती दल ने शनिवार की रात तीन बजे उत्खनन कार्यशाला में खडेम डोजर से चोरों द्वारा डीजल निकाल ले जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही खड़े डोजर स्थल के पास पहुंचा देखा कि डोजर के पास एक गैलन में भरा डीजल पड़ा हुआ है। जिसे जब्त कर चोरों का पीछा किया तो देखा कि गिद्दी वाशरी के पीछे रास्ते में 10-12 की संख्या में डीजल चोर गैलन लेकर जा रहें हैं। चोरों को देख सुरक्षाकर्मियों ने एक चक्र गोली चलाई। गोली की आवाज सुन डीजल चोर गैलन में भरा डीजल छोड़ भाग खड़े गए। गोली चलने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।