- Hindi News
- चोरी का एक क्विंटल लोहा लदा ट्रैकर जब्त, दो धराए
चोरी का एक क्विंटल लोहा लदा ट्रैकर जब्त, दो धराए
गिद्दी. पुलिसने शनिवार की सुबह सात बजे गिद्दी सी डीएलएफ के पास सड़क पर एक क्विंटल लोहा लदा एक ट्रैकर (बीआर14पी 5118) जब्त किया है। साथ ही ट्रैकर के चालक मिश्राइन मोढ़ा निवासी मो. असगर और गिद्दी बस्ती के एक व्यक्ति टाइगर को भी गिरफ्तार कर थाना ले आई है। लोहा रेलीगढ़ा परियोजना के वर्कशॉप से बीते रात चोरी गया था। गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि बीते रात चोर रेलीगढ़ा वर्कशॉप से हॉलपैक के कल पुर्जे चोरी कर लेते चले गए थे। सुबह में पुलिस को पता चला कि कुछ लोग रेलीगढ़ा से चोरी किए हुए लोहे को एक ट्रैकर में लादकर गिद्दी सी से नयामोड़ की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सअनि निर्मल सिंह ने गिद्दी सी डीएलएफ के पास सड़क पर लोहा लदे ट्रैकर को जब्त कर लिया। साथ ही दो लोग को गिरफ्तार भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि रेलीगढ़ा सुरक्षा निरीक्षक बीडी रविदास के लिखित बयान के आधार पर ट्रैकर के चालक असगर, टाइगर और ट्रैकर मालिक पर कांड संख्या 68/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।