मैक्सी वैन की चपेट में आने से महिला की मौत
गिद्दी | गिद्दी-नयामोड़मार्ग के बड़का चुंबा शिव मंदिर के समीप शनिवार को दिन के साढ़े तीन बजे मैक्सी वैन जेएच02एए-7282 की चपेट में जाने से बड़का चुंबा निवासी स्व. रामेश्वर महतो की प|ी मंजरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मैक्सी वैन के चालक विष्णुपुरी हजारीबाग निवासी कुंदन कुमार और वाहन मालिक महेंद्र साव को पकड़ उसकी जमकर पिटाई कर दी। वही घायल महिला को नईसराय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही गिद्दी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मृतका के परिजनों से मिल ढांढस बंधाया। बताया जाता है कि मंजरी देवी स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय उचरिंगा से सरस्वती पूजा का प्रसाद लेकर बड़का चुंबा तेतरिया टोला अपने घर लौट रही थी। इतने में सौंदा से समान खाली कर हजारीबाग लौट रही मैक्सी वैन ने महिला को अपने चपेट में ले लिया।