पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी की बैठक में नीतियों पर चर्चा

डीएवी की बैठक में नीतियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में उपस्थित प्राचार्य।

> मार्च 2015 से डीएवी का ड्रेस कोड होगा चेंज

भास्करन्यूज | बरकाकाना

डीएवीके हजारीबाग जोन के सभी प्राचार्य की समन्वय बैठक बुधवार को रामगढ़ के होटल ट्रीट के सभागार में हुई। जिसमें मुख्य रूप से डीएवी बरकाकाना की प्राचार्या सह हजारीबाग जोन की निदेशक उर्मिला सिंह मौजूद थीं। बैठक में उर्मिला सिंह ने एकेडमिक काउंसिल रिपोर्ट, कम्यूनिटी रिपोर्ट, यूथ फेस्टिवल रिपोर्ट आदि पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि अप्रैल 2015 के नए सेशन से डीएवी का ड्रेस कोड चेंज किया जाएगा। मौके पर डीएवी बचरा के प्राचार्य एन मंडल, आरा के आरके रॉय, रजरप्पा के एचके झा, केदल के एनपी यादव, गांधीनगर के एसके सिन्हा, कोडरमा के ओपी यादव, अग्रसेन भरेचनगर के एमके मिश्रा, हजारीबाग के अशोक कुमार, गिरिडीह के बीए कुमार, बीएनएस गिरिडीह के पी हाजरा, घाटो की किरण यादव, गिद्दी के एमके सिन्हा, उरीमारी के गोवर्धन सिंह, तोपा के राजेंद्र प्रसाद, पतरातू के एसआर प्रसाद, चतरा के एसई अहमद, सरिया के निशिकांत कर, बरही के एन शर्मा और चैनपुर के एस गिरी उपस्थित थे।