पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला : अध्यादेश प्रस्ताव का विरोध

कोयला : अध्यादेश प्रस्ताव का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | एनसीओईएअरगड्डा क्षेत्र के सदस्य बुधवार को गिद्दी यूनियन कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां लोकसभा में कोयला अध्यादेश लाने के प्रस्ताव पर काला झंडा फहरा कर विरोध जताया गया। यूनियन के अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव अरूण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लोक सभा में कोयला अध्यादेश लाने जा रही है। अध्यादेश दो-तीन दिनों के भीतर पास भी हो जाएगा। अध्यादेश पास हो जाने से कोयला राष्ट्रीय अधिनियम 1973 समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद निजी मालिक कोयला उत्पादन और बेचने का काम करने लगेंगे। यह अध्यादेश मजदूरों के हित में नहीं है। सभी यूनियन और मजदूरों काे मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। विरोध जताने वालों में बिंदेश्वरी सिंह, अरूण सिंह, देवनाथ महली, अनिल बेदिया, चंद्रशेखर सिंह, सोमर महली, सुरेंद्र यादव, मनोज कुमार, किशोर बेदिया, रित कपूर, घनश्याम पांडेय, विकास उरांव, रसीद अंसारी, सुरेश कुमार, हरिहर कुमार, सुखदेव महतो, जलील अंसारी, इम्तियाज, रमेश महली आदि शामिल थे।