चार स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था
गिद्दी | गिद्दीपंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह ने रविवार को गिद्दी अंशु बुक डिपो के समीप, गिद्दी मेनगेट, पुराना बुधबाजार में दो स्थानों पर अलाव का व्यवस्था करवाया। मुखिया ने बताया कि कोयलांचल में बढ़े शीतलहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। मुखिया ने कहा कि कहा कि कोयलांचल समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े शीतलहर से लोग परेशान हैं। परंतु जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से डाड़ी प्रखंड के सभी पंचायतों में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।