पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसोइया संघ के आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा

रसोइया संघ के आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दीसी मध्य विद्यालय में रविवार को डाड़ी प्रखंड झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति मौजूद थे। इस दौरान उनकी 30 सूत्री मांग को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही इसको लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। अजीत प्रजापति ने बताया कि संघ 199 रुपए न्यूनतम मजदूरी देने के साथ-साथ अपनी 30 सूत्री मांग को लेकर एक ओर आंदोलनरत है। वहीं दूसरी ओर विगत एक साल से रसोइयाें को मानदेय नहीं मिला है। सरकार रसोइयाें को बकाया मानदेय दें और नयी सरकार आने के बाद उनकी मांगों को अविलंब पूरा किया जाए, अन्यथा संघ विधान सभा के समक्ष आमरण अनशन और विराट प्रदर्शन करेगी। बैठक के अंत में सीसीएल प्रबंधन से गिद्दी सी मध्य विद्यालय में पानी का लाइन देने की मांग की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षता प्रदीप रजक और संचालन सचिव राजा राम ने किया। मौके पर दिनेश बेदिया, अनिता देवी, बिरसा बेदिया, संगीता देवी, सोनी देवी, नाजिया खातून, रजनी देवी, कुंती देवी, धनु टुडू, सावित्री देवी, संध्या देवी, मैना देवी, के खातून, फुलेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।