बैठक में लेनदेन का विवाद सुलटा
गिद्दी | हेसालौंगग्रामीणों की बैठक रविवार को गांव के मंडाटाड़ में हुई। बैठक में गांव के परमेश्वर साव और उसकी प|ी के रुपए लेने के बाद कुछ माह से हो रहे विवाद को सलटा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के परमेश्वर साव और उसकी प|ी के द्वारा गाड़ी लेने के साथ-साथ अपनी पुत्री की शादी के समय गांव की महिला समिति के साथ-साथ कुछ ग्रामीणों से भी रुपए की लेनदेन की गई थी, परंतु रुपए वापस करने के समय वे असमर्थता जता रहे थे। बैठक में परमेश्वर और उसकी प|ी ने रुपयों को ग्रामीणों की मौजूदगी में दो माह के अंदर लौटा देने का वादा किया। बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन मंडल ने की। मौके पर रंजीत साव, लखन प्रसाद, छोटन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सुदोधन प्रसाद, संजय प्रसाद, शिव कुमार प्रसाद, बीणा देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, सीता देवी, शोभा देवी, कंचन देवी, उमा देवी, इंद्रावती देवी, सुषमा देवी, कबुत्री देवी, सुनीता देवी, खुशबू देवी, आरती देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।