पीसीसी पथ निर्माण कार्य हुआ शुरू
बड़काचुंबा बहेराटांड़ में पीसीसी पथ ढलाई निर्माण कार्य रविवार को प्रारंभ हुआ। सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत मुखिया किरण देवी ने नारियल फोड़ कर की। मौके पर उपस्थित अभिकर्ता सरस्वती देवी ने बताया कि एनआरपी योजना से 22 लाख की लागत से 18 सौ फीट पीसीसी पथ बनाया जाएगा। इस पथ के बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हो जाएगी। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।