लोहा चोरी के मामले में दो को जेल
गिद्दी | पुलिसने रविवार को लोहा चोरी के मामले में गिरफ्तार असगर और टाइगर को हजारीबाग जेल भेज दिया है। मालूम हो कि गिद्दी पुलिस ने शनिवार की सुबह रेलीगढ़ा उत्खनन कार्यशाला से चोरी किया गया एक क्विंटल लोहा गिद्दी सी डीएलएफ के पास सड़क पर एक वाहन से जब्त किया था। साथ ही दोनों को चोरी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।