बाढ़ पीड़ितों के लिए किया धन संग्रह
गिद्दी | भाजयूमोडाड़ी प्रखंड ने गिद्दी अस्पताल चौक पर सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया। भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि हुए धन संग्रह कोे जिला कार्यालय भेजा जाएगा। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कठरेवा होसिर में हुई। बैठक में कुमार महेश सिंह मौजूद हुए। कठरेवा में जहां राजेश महतो ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। वहीं होसिर उच्च विद्यालय की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। जबकि कठरेवा होसिर में प्रखंड अध्यक्ष हुकूमनाथ महतो ने 100केवीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर सतीष सिंह, निक्कू सिंह, मुन्ना त्रिपाठी, कमलनाथ महतो, सुदेश्वर महतो, सुरेश महतो, नरेश महतो, सहजलाल महतो, ललन महतो, विजय महतो, भोला, चमन, राॅकी, देवानंद, राजू, परमानंद, राजकुमार मुंडा, धर्मेंद्र सिंह, सद्दाम अंसारी आदि मौजूद थे।