- Hindi News
- स्कूल बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल
स्कूल बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल
घायल बाइक सवार के साथ परिजन।
हादसे में एक गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
मांडू| थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट एनएच 33 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक तापिन निवासी धनंजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए मांडू अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार के दिन करीब बारह बजे की है।
भास्कर न्यूज | गिद्दी
गिद्दी-नईसरायके बुंडू सड़क पर शुक्रवार की शाम चार बजे रेलीगढ़ा कोलियरी की स्कूल बस बीआर13-7554 के चपेट में आने से बाइक जेएच02सी 5417 सवार शिवचरण करमाली घायल हो गया। साथ ही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में रतन करमाली, संतोष करमाली ने घायल शिवचरण को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर कुछ देर के लिए बस को रोक दिया। बाद में चालक द्वारा मुआवजा देने के आश्वासन के बाद बस को छोड़ दिया।
दोमोटरसाइकिल की टक्कर में एक घायल
गोला| थानाक्षेत्र के रजरप्पा चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि एक बाइक रजरप्पा रोड से रही थी। इसी दौरान डीवीसी की ओर से रही दूसरी बाइक के साथ टक्कर हो गया। जिसमें रामपुर निवासी राममोहन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।