पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी के डिब्बे से आरपीएफ ने तीन बैग बरामद किया

मालगाड़ी के डिब्बे से आरपीएफ ने तीन बैग बरामद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | गिद्दीरेलवे साइडिंग के पास मालगाड़ी के डिब्बे से शुक्रवार को आरपीएफ पुलिस पतरातू ने तीन बैग बरामद किए। इन बैगों की जांच के बाद उसमें कुछ पकड़े, सर्टिफिकेट और डायरी बरामद किया गया। डायरी में कुमारी अंजलि, पति अरविंद कात्यायन का फोन नं. लिखा था। जिस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने संपर्क कर उन्हें आरपीएफ पतरातू बुलाया। मामले का सत्यापन करने के बाद उन्हें बैग समेत सर्टिफिकेट और कपड़े लौटा दिए गए। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे पश्चिम चंपारण बिहार के रहनेवाले हैं। एक सप्ताह पूर्व मुगल सराय और इलाहाबाद स्टेशन के बीच सफर के दौरान तीन बैग चोरी हो गए थे। जिसकी सूचना मुगलसराय स्टेशन में ही पुलिस को दी गई थी। बैग में कुछ गहने भी थे, लेकिन गहनों का पता नहीं चला। जबकि महिला का मैट्रिक से लेकर एमएससी तक का सर्टिफिकेट सही सलामत लौटा दिया गया।