पुलिस के खिलाफ गोलबंद हुए लोग
रजरप्पाआवासीय काॅलोनी में इन दिनों चोरी और छिनतई की घटना में काफी वृद्धि हुई है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक रजरप्पा स्थित काॅलोनी मैदान में की गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने एक स्वर में रजरप्पा आवासीय काॅलोनी में घट रही घटनाओं का विरोध किया है। मौके पर मौजूद रमेश विश्वकर्मा, हरीश ठाकुर, चंदेश्वर सिंह, वीणा देवी, मनोरमा देवी आदि लोगों का कहना है कि पुलिस के निष्क्रियता के चलते काॅलोनी में आपराधिक घटनाओं पर काफी वृद्धि हुई है। इसपर रजरप्पा पुलिस अंकुश लगाने में असफल रही है।
इस दौरान लोगों ने रजरप्पा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। इस दौरान चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर शेखर कुमार, विपिन बिहारी सिंह, रामजीवन पांडेय, प्रदीप कुमार, पीके सिंह, आरपी सिंह, एके चौधरी, अरुण कुमार, शकील अख्तर लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, प्रभावती देवी, सरिता देवी, निर्मला देवी, अर्चना पांडेय, सुकू मिश्रा, रेखा देवी, पार्वती देवी, देवंती देवी, करूणा देवी, सरिता देवी, मालती देवी, रीता देवी, पार्वती देवी, सुनीता दास, सीता देवी, प्रेमलता गिरि सहित कई मौजूद थे।
बैट्री लदा वाहन जब्त, चालक धराया
गिद्दी| पुलिसने टावर की बैट्री चोरी में शामिल वाहन जेएच 02एस 3316 के चालक सह मालिक नरेश गुप्ता उर्फ लालजी, मुफ्फसिल हजारीबाग निवासी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को हजारीबाग जेल भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार की रात गिद्दी वाशरी कांटा घर के समीप बैट्री चुरा कर भाग रहे वाहन को बैट्री के साथ जब्त किया था। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया था। गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि मेनगेट के अनमोल फ्यूल स्टेशन के बगल में स्थित टाटा डोकोमो टावर से चोर चार बैट्री चुरा कर भाग रहे थे। कमलेश प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के क्रम में नरेश ने डाड़ी और चुंबा से चोरी गया टावर का बैट्री इसी गाड़ी से हजारीबाग ले जाने की बात भी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गिरोह में तोपा, कुजू और हजारीबाग के कई लोग संलिप्त है। जो बैट्री को 50 रुपए किलो में बेचते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी अविलंब गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
काॅलोनी मैदान में बैठक के दौरान मौजूद महिलाएं।