पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौहार्दपूर्ण चहल्लुम मनाने का निर्णय

सौहार्दपूर्ण चहल्लुम मनाने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | शांतिसमिति की बैठक शुक्रवार को गिद्दी थाना परिसर में हुई। बैठक में चहल्लुम पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने निर्णय लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपस्थित लोगों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश और गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मुखिया प्रेमलता सिन्हा, हीरालाल सिंह, सैनाथ गंझू, बसंत प्रसाद, सतेंद्र सिंह, बसंत सिन्हा, अनवर खान गुलाम मुस्तफा, पप्पू सिंह, रविंद्र मिस्त्री, मेहताब अंसारी, अकबर अंसारी, युनूस अंसारी, महमूद अंसारी, निर्मल सिंह, एसएन ओझा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।